दिल्ली पुलिस ने चलाया ऑपरेशन आघात 3.0, 285 आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात 3.0

Share This Article

नए साल से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, ऑपरेशन आघात 3.0

नए साल के जश्न से पहले राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ चलाया। यह विशेष अभियान दिल्ली पुलिस के साउथ-ईस्ट जिले में चलाया गया, जिसमें अपराधियों, अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस अभियान के तहत एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंबलिंग एक्ट के मामलों में कुल 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही निवारक कार्रवाई के तहत बड़ी संख्या में लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसा।

ऑपरेशन आघात 3.0

निवारक कार्रवाई में 1306 लोगों पर एक्शन

पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निवारक उपायों के तहत कुल 1,306 लोगों पर कार्रवाई की गई। इनमें से 504 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 116 बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों को भी पुलिस ने काबू में लिया।

इसके अलावा अभियान के दौरान प्रॉपर्टी क्राइम में संलिप्त 10 अपराधियों और 5 ऑटो-लिफ्टरों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अपराधियों में डर पैदा करने और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए की गई है।

ऑपरेशन आघात 3.0

भारी मात्रा में अवैध हथियार और नशा बरामद

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन आघात 3.0 के दौरान भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने इस अभियान में

  • 21 देशी पिस्टल,

  • 20 जिंदा कारतूस,

  • 27 चाकू बरामद किए।

इसके साथ ही अवैध शराब और नशे के कारोबार पर भी कड़ा प्रहार किया गया। पुलिस ने 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।

जुए पर कार्रवाई, लाखों की नकदी जब्त

अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ₹2,30,990 नकद भी बरामद किए। पुलिस का कहना है कि नए साल के आसपास जुए और अवैध गतिविधियों में तेजी आ जाती है, जिसे रोकने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने

डीसीपी का बयान, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

इस पूरे अभियान को लेकर डीसीपी साउथ-ईस्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि ऑपरेशन आघात 3.0 का मुख्य उद्देश्य अपराध पर लगाम लगाना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि नए साल के मद्देनज़र दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि यह अभियान सिर्फ एक दिन या कुछ समय के लिए नहीं है, बल्कि आगे भी लगातार ऐसे ऑपरेशन चलाए जाएंगे। पुलिस का मानना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में डर पैदा होता है और राजधानी में शांति व्यवस्था बनी रहती है।

जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

दिल्ली पुलिस का कहना है कि राजधानी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और शांति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नए साल के जश्न के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऑपरेशन आघात 3.0 के जरिए दिल्ली पुलिस ने यह साफ संदेश दे दिया है कि राजधानी में कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This