raebareli में दिनदहाड़े मौलाना की गोली मारकर हत्या, बेटी-बेटा भागकर बचे—छह आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

raebareli

Share This Article

उत्तर प्रदेश के Raebareli में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। बेटी को ससुराल से लेकर घर लौट रहे मौलाना मुर्तजा (45) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनके कनपटी पर लगातार दो गोलियां दागीं। वारदात के दौरान मौलाना की बेटी और बेटे ने जान बचाने के लिए भागकर खुद को सुरक्षित किया, वरना हमलावर उन्हें भी निशाना बना सकते थे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस के मुताबिक, रंजिश के चलते पिता-पुत्र ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बेटी को ससुराल से लेकर वापस लौट रहे थे

Raebareli के नसीराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरी पाठक मजरे बिरनावां गांव के रहने वाले मौलाना मुर्तजा पुत्र मुस्तफा, पूरे जालिम गांव स्थित मदरसे में शिक्षक थे। शुक्रवार को वह अपने बेटे मोहम्मद सोफियान के साथ बड़ी बेटी इशरतजहां की ससुराल, सरदार का पुरवा (मजरे रोखा) गए थे। दोपहर करीब तीन बजे वे बेटी को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे, जबकि सोफियान दूसरी बाइक से पीछे चल रहा था।

सीएचसी डीह, Raebareli के पास नहर किनारे सुनसान इलाके में पहले से घात लगाए बैठे छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। खतरा भांपते ही मौलाना भागने लगे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर कुछ दूरी पर उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बेटा-बेटी किसी तरह जान बचाकर दूर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

खड़ंजा विवाद से जुड़ी थी पुरानी रंजिश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद हफीज ने बताया कि दो साल पहले गांव में खड़ंजा लगाने को लेकर अयूब से विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने नसीराबाद थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। उसी रंजिश के चलते अयूब ने अपने बेटे मोहम्मद नईम और साथियों—जब्बार, मोहम्मद मुर्तजा पुत्र सलामत, मोहम्मद जुबैर और मोहम्मद रफीक—के साथ मिलकर मौलाना की हत्या की।

आरोपियों की तलाश में कई टीमें जुटीं

Raebareli अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि हत्या के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। डीह, सलोन और नसीराबाद थानों की पुलिस के साथ-साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। वारदात की वास्तविक वजह को खंगाला जा रहा है और जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This