14 दिसंबर को यूपी भाजपा को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, नामांकन प्रक्रिया शुरू

भाजपा

Share This Article

14 दिसंबर को उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। शुक्रवार को पार्टी की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया। इसी दिन प्रदेश परिषद सदस्यों की सूची के साथ प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव प्रक्रिया का विवरण भी सार्वजनिक किया गया। 13 दिसंबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन भरे जाएंगे। उसी दिन शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान की प्रक्रिया भी उसी दिन कराई जाएगी।

सीएम योगी प्रस्तावक के रूप में शामिल हो सकते हैं

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और संगठन के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व इस बार प्रदेश अध्यक्ष चुनने में संगठनात्मक मजबूती, जमीनी पकड़ और व्यापक स्वीकार्यता को प्रमुख मानक के रूप में देख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This