Operation Drishti Meerut: मेरठ में सेना का मेगा नेत्र चिकित्सा शिविर ऑपरेशन दृष्टि संपन्न

Operation Drishti Meerut

Share This Article

Operation Drishti Meerut: भारतीय सेना का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा मेगा सर्जिकल नेत्र शिविर, ऑपरेशन दृष्टि (Operation Drishti) का 13वाँ संस्करण, सैन्य अस्पताल, मेरठ में संपन्न हुआ। 21 से 25 नवंबर तक चले इस शिविर ने क्षेत्र के लोगों के जीवन में ‘रोशनी की नई सौगात’ दी। तीन दिनों में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, विट्रियो-रेटिनल तथा टेरिजियम सहित 412 दृष्टि लौटाने वाली सर्जरी निःशुल्क पूरी की गईं ।

इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 197 वंचित नागरिकों का ऑपरेशन किया गया। शिविर की विशेष उपलब्धि 55 से 60 मैच्योर मोतियाबिंद के मामलों की सफल सर्जरी रही, जिनमें मरीज पूरी तरह दृष्टिहीन थे। यह पहल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की परिकल्पना है, जिसका उद्देश्य उन्नत नेत्र चिकित्सा को देश के सुदूरतम क्षेत्रों तक पहुँचाना है।

बुधवार को सैन्य अस्पताल, मेरठ में आयोजित समापन समारोह में सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक एयर मार्शल संदीप थरेजा और यूपी सरकार के मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मौजूद रहे। इस पहल का नेतृत्व आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल), दिल्ली छावनी के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा ने किया।

यह भी पढ़ें: Woman Drug Smuggler Arrested: मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई…9 लाख से अधिक का नशीला पदार्थ बरामद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This