Woman Drug Smuggler Arrested: मथुरा में नशे के कारोबार के खिलाफ गोविंदनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। एसएसपी श्लोक कुमार और एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस ने राधेश्याम कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापेमारी की।
इस दौरान महिला के कब्जे से 313 ग्राम अल्प्राजोलम, 27 ग्राम स्मैक और 1 लाख 28 हजार 170 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, बरामदगी की कुल कीमत करीब 9 लाख 28 हजार 170 रुपये है। एएसपी आशना चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मुकदमा दर्ज है। तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Kashi Dev Deepawali: 2100 ड्रोन शो, काशी-कथा और ग्रीन आतिशबाजी से जगमगाई गंगा नगरी
यह भी पढे़ं: Meerut hotel case: मेरठ होटल कांड का फरार आरोपी सलमान गिरफ्तार, पुलिस घेराबंदी में भागते समय पुल से गिरकर हुआ घायल






