Barabanki में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए नई पहल की गई है। अब खेतों में पराली जलाने के बजाय उससे बायो-CNG और जैविक खाद तैयार की जा रही है। जिले में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की ओर से करीब 245 करोड़ रुपये की लागत से दो CBG प्लांट स्थापित किए गए हैं, जिनमें उत्पादन शुरू हो चुका है।
जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के मुताबिक, इस पहल से किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जा दाता भी बनेंगे। दोनों प्लांटों की कुल उत्पादन क्षमता करीब 110 मीट्रिक टन प्रतिदिन है। यहां पराली को प्रोसेस कर कंप्रेस्ड बायोगैस के साथ लिक्विड और सॉलिड जैविक खाद तैयार की जा रही है।
पराली को प्लांट तक पहुंचाने के लिए एफपीओ, फार्म मशीनरी बैंक और किसानों की मदद ली जा रही है। डीएम के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस बार पराली जलाने की शिकायतों में कमी आई है। वहीं, जैविक खाद के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए ऑर्गेनिक क्लस्टर बनाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है, जिससे किसानों को कम कीमत पर खाद उपलब्ध कराई जा सके।
यह भी पढ़ें: Azamgarh voter list revision: आजमगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का आयोजन!

