Dev Diwali 2026: काशी की देव दीपावली को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी, दशाश्वमेध घाट जगमगाएगा 51 हजार दीपों से

Dev Diwali 2026

Share This Article

Dev Diwali 2026: बनारस की पहचान बन चुकी देव दीपावली को लेकर शहर में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। गंगा के किनारे बसे घाट लाखों दीपों की रोशनी से चमकने को तैयार हैं, जबकि नदी के उस पार आसमान में ड्रोन शो, लेजर शो और इको फ्रेंडली आतिशबाजी देखने को मिलेगी। बाहर से आने वाले लाखों लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। घाटों और सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाने के साथ कई जगह चेक पॉइंट बनाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो और आयोजन शांति से पूरा हो सके।

फूलों और झालरों से सजेगा घाट

इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर दशाश्वमेध घाट 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। घाट को सजाने के लिए करीब 21 कुंतल फूल और मालाएं इस्तेमाल की जाएंगी, साथ ही रंग-बिरंगी बिजली की झालरें भी लगाई जा रही हैं।

शहीदों को नमन और सम्मान समारोह

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने शनिवार को बताया कि इस बार देव दीपावली वीर जवानों के शौर्य को समर्पित की गई है। कार्यक्रम में मध्य कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्र मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ CRPF और BSF के महानिदेशकों समेत कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर कारगिल विजय की याद में जलाए गए कार्तिक मास के ‘आकाशदीप’ का समापन होगा। अमर जवान ज्योति की अनुकृति पर पुष्प अर्पित कर 39 जीटीसी के जवान शहीदों को सलामी देंगे। इसके अलावा शहीद शशिकांत सिंह, सुनील कुमार और RPF के जवान महताब खान व कोलाहल यादव के परिवार वालों को ‘भगीरथ शौर्य सम्मान’ से नवाजा जाएगा।

भजन, महाआरती और सुरक्षा के इंतजाम

शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रो. रेवती साकलकर की प्रस्तुति के बाद पद्मश्री अनूप जलोटा (Anup Jalota) भजन सुनाएंगे। वहीं, मुख्य महाआरती में 21 ब्राह्मण, रिद्धि-सिद्धि के रूप में 42 कन्याएं और काशी विश्वनाथ डमरू दल के 10 सदस्य शामिल होंगे।

लोगों को गंगा की सफाई का संकल्प भी दिलाया जाएगा। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए 24 CCTV कैमरे, 250 स्वयंसेवक, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और NDRF की वाटर एंबुलेंस मौके पर तैनात रहेंगी।

यह भी पढ़ें: Kashi Ganga Mahotsav : काशी गंगा महोत्सव की दूसरी शाम संगीत और भक्ति के नाम, नमो घाट पर कलाकारों ने बांधा समां

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This