BBD Convocation Ceremony : लखनऊ में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह- डिग्री से मिलेगा नौकरी का मौका, पहचान ज्ञान से बनेगी

Share This Article

BBD Convocation Ceremony : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ की बीबीडी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि डिग्री आपको नौकरी का पहला मौका दे सकती है, लेकिन इसके बाद आपकी पहचान आपके ज्ञान से बनेगी। जीवन में आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। अगर आपके अंदर आत्मविश्वास है तो आप किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। बीबीडी यूनिवर्सिटी के डॉ. अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में सुबह 11:30 बजे आयोजित समारोह में राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित विश्वविद्यालय के चांसलर, वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, शिक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ज्ञान और आत्मविश्वास से बनेगी अलग पहचान

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि डिग्री हासिल करना जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन असली सफलता ज्ञान और आत्मविश्वास से मिलती है। नौकरी मिलने के बाद भी लगातार सीखते रहना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि जीवन में कई तरह की चुनौतियां आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास और अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखकर उनका सामना किया जा सकता है।

रक्षामंत्री ने बीबीडी समूह के परिवार की सराहना करते हुए अलका दास, विराज सागर दास और पूरे परिवार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत दुख के बावजूद परिवार ने खुद को संभाला और प्रदेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम जारी रखा। राजनाथ सिंह ने कहा कि बीबीडी यूनिवर्सिटी की सफलता को देखकर कहा जा सकता है कि डॉ. अखिलेश दास गुप्ता ने इसकी जो नींव रखी थी, वह लंबे समय तक बनी रहेगी। यहां से शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थी देश और दुनिया में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

ब्रजेश पाठक बोले- जीवन के नए पड़ाव पर पहुंचे विद्यार्थी

समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थी अपने जीवन के एक नए पड़ाव पर पहुंचे हैं। बीबीडी यूनिवर्सिटी से मिली शिक्षा उनके भविष्य का आधार बनेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे देश और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ाने में भी योगदान दें।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ विद्यार्थी निजी कंपनियों और सरकारी क्षेत्र में अपनी सेवाएं देंगे, जबकि कुछ अपना व्यवसाय शुरू करेंगे। उन्हें भरोसा है कि जिस मेहनत और लगन से विद्यार्थियों ने डिग्री हासिल की है, उसी तरह वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय डॉ. अखिलेश दास गुप्ता का सपना था कि समाज और प्रदेश के विकास के लिए बेहतर उच्च शिक्षा की व्यवस्था हो। बीबीडी यूनिवर्सिटी इसी सपने को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

READ MORE : PM Modi Lucknow Visit : कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी- देश के युवाओं की ताकत ही राष्ट्र का भविष्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This