IIT Kharagpur Platinum Jubilee : IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम मोदी ने युवाओं को दिया ‘ब्रेक द लिमिट्स’ का मंत्र

Share This Article

IIT Kharagpur Platinum Jubilee : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आईआईटी खड़गपुर के 75वें स्थापना दिवस यानी प्लैटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर पीएम मोदी ने युवाओं को देश की तरक्की के लिए अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और बड़े लक्ष्य तय करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सोच, आत्मविश्वास और नवाचार की अहम भूमिका होगी।

IIT Kharagpur Platinum Jubilee: युवाओं को दिया ‘ब्रेक द लिमिट्स’ मंत्र

आईआईटी खड़गपुर के प्लैटिनम जुबली समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से अपनी सोच को सीमित न रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें और जीवन में बड़े लक्ष्य तय करें। चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका सामना करें और आगे बढ़ने का रास्ता बनाएं। पीएम मोदी ने कहा कि कई बार लोग मुश्किलों से घबराकर खुद ही अपनी क्षमताओं पर सीमाएं लगा लेते हैं। ऐसी सोच व्यक्ति को आगे बढ़ने से रोकती है। भारत ने भी बीते वर्षों में अपनी पुरानी सीमाओं को तोड़कर दुनिया के सामने अपनी ताकत दिखाई है।

स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों से विकसित भारत तक

प्रधानमंत्री ने आईआईटी खड़गपुर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को याद किया। उन्होंने कहा कि जिस भूमि पर कभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए डिटेंशन कैंप हुआ करता था, उसी जगह आईआईटी खड़गपुर की स्थापना हुई। स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था कि भारत अपने दम पर आगे बढ़े और दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बने। पीएम मोदी ने कहा कि उनके सपनों और विजन को आज के युवाओं को आगे बढ़ाना है। आकांक्षाओं से आत्मनिर्भरता तक की यात्रा ही विकसित भारत की असली ताकत है।

स्वामी विवेकानंद के संदेश को जीवन में अपनाने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने विवेकानंद के संदेश ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए’ का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को इसे अपने जीवन का मूलमंत्र बनाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि आत्मविश्वास, मेहनत और निरंतर प्रयास से ही देश को विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे आईआईटी खड़गपुर पहुंचे, जहां उनका स्वागत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार और उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने किया। ‘वॉयसेस फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने 75 मेधावी छात्रों से संवाद किया। इस दौरान भविष्य की तकनीक और भारत की संभावनाओं पर चर्चा हुई। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी आधुनिक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इसके बाद नेताजी ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री ने आईआईटी खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लैटिनम जुबली स्मारक सिक्का जारी किया।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए आईआईटी खड़गपुर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रीय और राज्य की खुफिया एजेंसियों के साथ भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात रहे। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।

यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में दो दिवसीय दौरे पर, 21-22 नवंबर को कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This