Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 13 नवंबर को शाम 6 बजे उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के स्थापना दिवस पर आयोजित ‘धरोहर’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और संगीत की परंपराओं से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और कला जगत के योगदान को भी रेखांकित किया जाएगा।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी छठ महापर्व को लेकर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े इंतजामों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री प्रशासनिक अधिकारियों को घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Amroha में 16 नवंबर से स्व-जनगणना, घर बैठे भरें ऑनलाइन फॉर्म, जानें पूरी प्रक्रिया | Census 2027







