Delhi Building Collapse : दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, 2 लोगों की मौत

Share This Article

Delhi Building Collapse : राजधानी दिल्ली के बेहद व्यस्त और घने आबादी वाले चावड़ी बाजार इलाके से गुरुवार सुबह एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इमारत के मलबे में कई लोगों और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है।

दिल्ली चावड़ी बाजार हादसा

हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS), दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुँच गईं। संकरी गलियां होने के कारण राहत बचाव दल को घटनास्थल तक पहुँचने और मशीनरी ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दमकल की कम से कम छह गाड़ियां, पानी के टैंकर और रेस्क्यू वाहन मौके पर तैनात किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की जानकारी सुबह करीब 9:50 बजे मिली थी, जिसके बाद से ही मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

2 लोगों की दर्दनाक मौत और 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

इस भीषण हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हादसे के वक्त इमारत में काम कर रहे या आसपास मौजूद लगभग 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शी मो. नईम ने बताया कि सुबह के समय एक जोरदार धमाके जैसी आवाज आई। जब लोग बाहर भागे तो देखा कि निर्माणाधीन 3 मंजिला मकान के लेंटर एक साथ नीचे गिर गए थे।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सख्त कदम उठाते हुए क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।   फिलहाल पूरी टीम मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई है।

READ MORE : हाथरस में मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले बुजुर्ग दंपति, इलाके में मचा हड़कंप
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This