Yogi Sarkar Diwali Gift : दिवाली पर CM योगी का बड़ा तोहफा! Ujjwala लाभार्थियों को मिलेंगे ₹648.55

Yogi Sarkar Diwali Gift

Share This Article

Yogi Sarkar Diwali Gift: Diwali पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मुफ्त गैस रिफिल एवं सब्सिडी हस्तांतरण योजना का शुभारंभ किया। लखनऊ स्थित लोकभवन से हुए कार्यक्रम का जनपद में सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें करीब बाराबंकी के 400 लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत प्रशासिका राजरानी रावत ने की।

जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को सांकेतिक डेमो चेक वितरित किए। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी के अनुसार, जिले में 3,23,738 उज्ज्वला लाभार्थी हैं। गैस रिफिल बुकिंग कराने पर केंद्र की सब्सिडी के अतिरिक्त 648.55 रुपये राज्य सरकार वहन करेगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bareilly में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता अभियान, लोकायुक्त प्रशासन ने लगाया विशेष शिविर

यह भी पढ़ें: Amroha Thar Accident: अमरोहा में थार का कहर! बाइक सवार 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This