Amroha Thar Accident: अमरोहा में थार का कहर! बाइक सवार 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Amroha Thar Accident

Share This Article

Amroha thar Accident: अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र में नौगावां मार्ग पर तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रशांत और राजीव के रूप में हुई है। दोनों नौगावां सादात से घर लौट रहे थे, तभी थार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने लोगों को शांत कराया। एएसपी अखिलेश भदौरिया के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त थार कब्जे में ले ली गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

दोनों युवकों की मौत से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग नगर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने थार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मृतक प्रशांत के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों और आक्रोशित लोगों को समझाया तथा नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। काफी देर तक समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Bareilly में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता अभियान, लोकायुक्त प्रशासन ने लगाया विशेष शिविर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This