नौसेना दिवस समारोह में मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Share This Article

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 03 और 04 दिसंबर को केरल के तिरुवनंतपुरम के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे 03 दिसंबर को आयोजित नौसेना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगीराष्ट्रपति भवन के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मु सेना के तीनों अंगों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में इस भव्य आयोजन में भाग लेंगी।

नौसेना दिवस हर वर्ष 04 दिसंबर को मनाया जाता है और इस वर्ष यह समारोह तिरुवनंतपुरम में शंगुमुखम बीच पर भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय नौसेना की सामरिक क्षमता, आधुनिक युद्धक तकनीक और विभिन्न ऑपरेशनल कौशल को प्रदर्शित करना है। राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति इस समारोह का मुख्य आकर्षण होगी।

समारोह की पूर्व संध्या पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने ‘भारतीय समुद्री सिद्धांत’ जारी किया। यह दस्तावेज भारतीय नौसेना की मार्गदर्शक नीति है, जिसका उद्देश्य भारत की क्षेत्रीय भूमिका और समुद्री प्रभाव को बढ़ाना है। भारतीय समुद्री सिद्धांत के इस संस्करण में ‘नो-वॉर नो-पीस’ को शांति और संघर्ष के बीच एक अलग वर्ग के रूप में औपचारिक रूप दिया गया है और इसे संघर्ष के स्पेक्ट्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस समारोह में नौसेना की आधुनिक क्षमताओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगी। इसमें नौसेना के विभिन्न ऑपरेशनल कौशल, युद्धक तकनीक और समुद्री सामरिक प्रदर्शन शामिल होंगे। यह आयोजन भारतीय नौसेना की शक्ति और दक्षता को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

नौसेना दिवस समारोह में शंगुमुखम बीच पर आयोजित कार्यक्रम में समुद्री प्रदर्शन, बचाव अभियानों और अन्य सामरिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम न केवल नौसेना की ताकत को दिखाता है, बल्कि युवाओं में सेना के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को भी प्रोत्साहित करता है।

यह भी पढे़ – प्रधानमंत्री कार्यालय ( PMO ) का बदला नाम… ‘सेवा तीर्थ’ नई पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This