Mathura में थाना हाईवे पुलिस ने महिलाओं से धोखाधड़ी कर सोने-चांदी के आभूषण ठगने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद करने का दावा किया है। आरोपी की पहचान हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र स्थित नगला सुखा निवासी लोकेन्द्र (32) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था। वह उनके पति और परिवार के प्रति अविश्वास पैदा कर उन्हें डराता और गुमराह करता था। इसके बाद कथित तौर पर कीमती आभूषण ठग लेता था। पुलिस ने उसके पास से सोने की चेन, कंठी, अंगूठियां, टॉप्स, हार, कंगन, चूड़ियां और मंगलसूत्र समेत कई जेवर बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें: Firozabad accident news: फिरोजाबाद में शरद पूर्णिमा पर टेसू-झांझी विसर्जन के दौरान कार ने कई लोगों को रौंदा, 5 की मौत
यह भी पढ़ें: Basti Road Accident: घर से कुछ कदम पहले ट्रक की चपेट में आने से पिता और 2 बेटियों की दर्दनाक मौत, कोठवा गांव में मातम







