PM Modi Odisha Visit : पीएम मोदी आज ओडिशा दौरे पर, भुवनेश्वर में आरबीआई डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Share This Article

PM Modi Odisha Visit :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ओडिशा के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह भुवनेश्वर के इन्फोवैली-2 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:45 बजे वाराणसी से विशेष विमान से रवाना होंगे। शाम 4:10 बजे उनके भुवनेश्वर हवाई अड्डे पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए इन्फोवैली-2 जाएंगे। शाम करीब 4:45 बजे उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

बैंकिंग क्षेत्र में साइबर सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

RBI का नया साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा यानी BFSI क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां आधुनिक तकनीक से जुड़े प्रशिक्षण, अनुसंधान और कौशल विकास पर ध्यान दिया जाएगा। संस्थान में कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और दूसरी नई तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे वित्तीय क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और साइबर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद मिल सकती है।

भुवनेश्वर के इन्फोवैली-2 क्षेत्र में करीब 18 एकड़ जमीन पर डेटा सेंटर का निर्माण किया गया है। इसकी आधारशिला वर्ष 2023 में रखी गई थी। देश के महत्वपूर्ण वित्तीय आंकड़ों और डिजिटल बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिहाज से इस परियोजना को अहम माना जा रहा है। डेटा सेंटर के जरिए वित्तीय व्यवस्था से जुड़े डिजिटल संसाधनों की सुरक्षा और तकनीकी क्षमता को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के लिए 70 प्लाटून पुलिस बल और करीब 300 पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। परिसर में तीन अस्थायी हेलीपैड भी बनाए गए हैं। शनिवार को विशेष सुरक्षा समूह (SPG) के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उद्घाटन समारोह के बाद शाम करीब 5:50 बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल से रवाना होंगे। शाम 6:30 बजे उनके भुवनेश्वर हवाई अड्डे पहुंचने और शाम 6:36 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।

Read more : मन की बात में पीएम मोदी का संदेश, वोकल फॉर लोकल से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This