PM Modi Kashi Visit : काशी में पीएम मोदी का स्वागत, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा इलाका

Share This Article

PM Modi Kashi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी में आयोजित एयर शो में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचे। उनके काशी दौरे के दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों की भीड़ देखने को मिली। प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए समर्थक सड़क के दोनों ओर खड़े थे। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों का उत्साह देखकर अपनी कार रुकवाई और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

समर्थकों को देखकर रोकी कार

पुलिस लाइन से नमो घाट तक प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भदऊचुंगी के पास सड़क के दोनों ओर हजारों लोग पीएम मोदी के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला वहां पहुंचा, लोगों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। समर्थकों का उत्साह देखकर प्रधानमंत्री ने अपनी कार रुकवाई। वह बाहर निकले और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री को अपने बीच देखकर वहां मौजूद लोगों की खुशी साफ नजर आई। लोगों ने भी जयकारे लगाकर उनका स्वागत किया।

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा इलाका

पीएम मोदी के काशी पहुंचने पर लोगों ने ‘विश्वनाथ की नगरी में मोदी जी का स्वागत है’ और ‘हर-हर महादेव’ के नारे लगाए। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। सड़क किनारे खड़े लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वागत में उत्साह दिखाया। कुछ लोगों ने आवाज लगाकर रोड शो की तारीफ भी की। प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12:45 बजे लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद नमो घाट की ओर रवाना हुए। वह वाराणसी में आयोजित तीन दिवसीय ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में शामिल होने पहुंचे थे। उनके काशी दौरे को लेकर शहर में लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

Read more : मन की बात में पीएम मोदी का संदेश, वोकल फॉर लोकल से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This