UP MLC Elections 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यूपी विधान परिषद की 11 स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए आज मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो गई है। आइए जानते हैं इस चुनाव से जुड़ी मुख्य बातें।
72 जिलों में 2,697 केंद्रों पर हुआ मतदान
कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर राज्य के 72 जिलों में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले गए। इस चुनाव के लिए कुल 2,697 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
सुरक्षा व्यवस्था और 27 अक्टूबर को मतगणना
चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए 1,041 सेक्टर और 456 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहे। मतदाताओं ने आयोग द्वारा निर्धारित पहचान पत्रों के आधार पर अपने वोट का इस्तेमाल किया। अब सीलबंद मतपेटियों को रमाबाई रैली स्थल के संग्रहण केंद्र भेजा गया है। नतीजों के लिए मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।
यह भी पढे़ं: Azamgarh में आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई, 2.41 लाख रुपये नकद बरामद







