Azamgarh में 2.41 लाख रुपये और चुनावी सामग्री बरामद, चार हिरासत में लिए गए। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक कार से 2 लाख 41 हजार 500 रुपये नकद और भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री बरामद की गई।
SDM सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पांच झोलों से पंपलेट, हैंडबिल, वोटर स्लिप, बैलेट पेपर के प्रतिरूप और शिक्षकों की मतदाता सूचियां मिलीं। चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए। मऊ निवासी सुभाष सिंह और शिवगोविंद सिंह तथा आजमगढ़ निवासी राजेश कुमार पांडेय और शिवमोहन सिंह को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Mirzapur: Anupriya Patel ने डाला वोट, 2027 चुनाव में NDA की हैट्रिक और सीट शेयरिंग पर कही बड़ी बात







