Mirzapur: Anupriya Patel ने डाला वोट, 2027 चुनाव में NDA की हैट्रिक और सीट शेयरिंग पर कही बड़ी बात

Mirzapur

Share This Article

Mirzapur में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सदर तहसील परिसर स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में NDA की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगा। Anupriya Patel ने कहा कि एनडीए में शामिल पांचों दल आपसी समन्वय और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर सीटों का बंटवारा करेंगे।

फिलहाल सीटों के बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं हुई है। सभी दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी साल के 365 दिन जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनती है। सीमित संसाधनों के बावजूद पार्टी के कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने इसे जनता की उम्मीदों और एनडीए के प्रति सकारात्मक रुझान का संकेत बताते हुए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का भरोसा जताया।

यह भी पढ़ें: Lucknow में CM Yogi ने किया ‘साधना श्रृंखला-2026’ का उद्घाटन | Sadhana Shrankhla-2026

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This