CJP नेता सौरव दास (Saurav Das) और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka), जहां दोनों नेताओं की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं के खिलाफ दर्ज एक और मामले की जांच क्राइम ब्रांच (Crime Branch) को सौंप दी है। अब क्राइम ब्रांच इन नेताओं के खिलाफ दर्ज दोनों FIR की जांच करेगी। आपको बता दें कि इससे पहले जंतर-मंतर इलाके में प्रवेश करने से जुड़े मामले को भी क्राइम ब्रांच के हवाले किया गया था। पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर को सौरव दास, आशुतोष रांका, अजिंक्य शिंदे और CJP के 11 अन्य सदस्य जंतर-मंतर पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जंतर-मंतर को उस समय प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, सभी 14 लोग एक निजी परिसर के रास्ते वहां पहुंचे थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद सभी 14 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस पूरे मामले में पुलिस ने दो FIR दर्ज की थीं और अब दोनों मामलों की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। ऐसे में जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपे जाने के बाद इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
इसी बीच CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने आंदोलनों की रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है। वीडियो में दीपके ने बताया कि आंदोलन मुख्य रूप से सौरव दास और आशुतोष रांका ही चलाते थे और वे खुद उनके निर्देशों का पालन करते थे। दीपके का यह बयान सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar में चलती बाइक पर मोबाइल बैटरी फटने से दर्दनाक हादसा, युवक की मौत, 2 मासूम बच्चों ने खोया पिता