Asian Para Games 2026: Praveen kumar ने जीता Gold और बंटी ने हासिल किया सिल्वर

Asian Para Games 2026

Share This Article

Asian Para Games 2026: भारतीय एथलीटों ने खेल के मैदान पर एक बार फिर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। बुधवार को एशियन पैरा गेम्स की पुरुषों की हाई जंप टी44 स्पर्धा में भारत के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पोडियम के पहले और दोनों स्थानों पर कब्जा जमाया। दो बार के पैरालंपिक पदक विजेता प्रवीण कुमार ने जहां स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा, वहीं बंटी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

प्रवीण का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन और बंटी की सफलता

प्रवीण कुमार ने इस मुकाबले में 2.05 मीटर की ऊंचाई को सफलतापूर्वक पार करके नया गेम्स रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 1.92 मीटर से अपनी शुरुआत की और आखिरी प्रयास में 2.05 मीटर की छलांग लगाकर अपना खिताब बरकरार रखा। उन्होंने उज्बेकिस्तान के तेमुरबेक गियाज़ोव के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर, बंटी ने 1.92 मीटर की अपनी अब तक की सबसे बेहतरीन छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता, जबकि उज्बेकिस्तान के गियाज़ोव को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

टी44 श्रेणी और प्रवीण का शानदार सफर

आपको बता दें कि टी44 श्रेणी उन खिलाड़ियों के लिए होती है जिनके निचले अंगों में कमी होती है या पैरों की गतिशीलता प्रभावित होती है, और वे बिना कृत्रिम अंगों के प्रतिस्पर्धा करते हैं। प्रवीण कुमार का यह सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। टोक्यो पैरालंपिक से लेकर पेरिस पैरालंपिक और विश्व चैंपियनशिप तक, उन्होंने लगातार अपनी मेहनत के दम पर देश के लिए कई बड़े पदक जीते हैं। एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए एक ही स्पर्धा में दो पदक आना देश के पैरा एथलेटिक्स इतिहास में एक यादगार उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें: Asian Para Games 2026: Deepthi Jeevanji ने जीता gold, शूटिंग और टेबल टेनिस में भारत को मिले कई मेडल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted