MLC Election: Hapur में 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान, 6 केंद्रों पर 16,126 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

MLC Election

Share This Article

MLC Election: मेरठ-सहारनपुर मंडल स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। जनपद Hapur में छह मतदान केंद्रों पर 16,126 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक जनसंपर्क में जुटे हैं।

इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा के चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ करने प्रदेश के पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री केपी मलिक (KP Malik) हापुड़ पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर कार्यालयों का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही मतदाताओं से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की।

उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए बुधवार शाम को चुनाव प्रचार का दौर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे इस मुकाबले को एक बड़े ‘सेमीफाइनल’ के तौर पर देखा जा रहा है,
जिससे बीजेपी और सपा दोनों ही राजनीतिक दलों की साख दांव पर लगी है।

इन 11 सीटों पर आगामी 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 27 अक्टूबर को होगी। सीटों की संख्या भले ही कम हो, लेकिन राजनीतिक हलचलों ने इस चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है। यही वजह है कि अपने-अपने उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए योगी सरकार के करीब एक दर्जन मंत्रियों समेत दोनों पार्टियों के 100 से अधिक सांसदों और विधायकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। फिलहाल मैदान में बीजेपी और सपा के बीच कड़ी और सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें : Muzaffarnagar में चलती बाइक पर मोबाइल बैटरी फटने से दर्दनाक हादसा, युवक की मौत, 2 मासूम बच्चों ने खोया पिता

यह भी पढ़ें : CJP नेता Saurav Das और Ashutosh Ranka की बढ़ी मुश्किलें | Crime Branch करेगी जांच

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted