Azamgarh Police Action: आजमगढ़ में फूलपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सतुवहिया पुलिया के पास से सलमान और सज्जाद को पकड़ा। सलमान पर 25 हजार रुपये और सज्जाद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने अपने गैंग के साथ गोवध की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई। सलमान के खिलाफ विभिन्न जनपदों में गोवध, NDPS और अवैध हथियारों समेत 36 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सज्जाद पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: Shraddha Dubey Arrested: Lucknow के Shiva Sharma हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट