Shraddha Dubey Arrested: Lucknow के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड (Shiva Sharma murder case) में पुलिस को 11 दिनों के बाद बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और उनके ड्राइवर को भी एक फ्लैट से हिरासत में लिया है। इन तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
बुर्के में सफर और Nagpur में ठिकाना
पुलिस की जांच में सामने आया है कि फरार रहने के दौरान श्रद्धा अपनी बहन और ड्राइवर के साथ पहचान छिपाने के लिए बुर्के का इस्तेमाल कर रही थी। वह बाय रोड आगरा होते हुए नागपुर पहुंची थी, जहां एक परिचित के फ्लैट में रुकने का इंतजाम किया गया था। लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) को UP STF का भी सहयोग मिला। STF ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से श्रद्धा की सटीक लोकेशन Trace की और नागपुर पुलिस (Nagpur Police) के सहयोग से देर रात छापेमारी कर तीनों को दबोच लिया।
11 दिनों का चक्रव्यूह और अवध ग्रीन अपार्टमेंट कांड
गौरतलब है कि 9 अक्टूबर 2026 को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट (Awadh Green apartment) की चौथी मंजिल से गिरकर कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। परिजनों ने इसे स्पष्ट रूप से हत्या करार दिया था। घटना के बाद श्रद्धा लगातार पुलिस को चकमा दे रही थी। वह पहले नेपाल भाग गई, फिर लखनऊ लौटकर एक चैनल को इंटरव्यू दिया और दोबारा गायब हो गई।
पुलिस के मुताबिक श्रद्धा अग्रिम जमानत पाने की फिराक में थी, लेकिन इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। अब पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाने की तैयारी में है, जहां मामले की आगे की जांच पूरी की जाएगी।
यह भी पढे़: Lucknow News : निगोहां-बछरावां टोल प्लाजा पर पलटा ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरा लोडर, वायरल हुआ हादसे का वीडियो