Maa Lalita Devi Mandir Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मीरापुर स्थित मां ललिता देवी मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्राचीन स्थान है। मान्यताओं के अनुसार, यहाँ माता सती के दाहिने हाथ की अंगुलियां गिरी थीं। गर्भगृह में मां ललिता देवी (त्रिपुर सुंदरी) के साथ-साथ महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के रूप भी विद्यमान हैं। यह मंदिर श्रीयंत्र के आकार में बना हुआ है। यह मंदिर संगम से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर यमुना नदी के तट पर स्थित है।
श्रद्धालुओं का विश्वास है कि माँ के दर्शन और पूजन से सुख-समृद्धि, कल्याण और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है। त्रिवेणी संगम के धार्मिक महत्व के कारण भी इस मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं।
यह भी पढ़ें: Navratri 2026: 7वें दिन होती है साहस और शक्ति की देवी मां कालरात्रि की आराधना, जानिए इनका खास महत्व