Lucknow Kalibari Mandir: नवरात्रि में मां के नव रूपों की पूजा होती है। प्रेम, कृपा, दया, साहस और वात्सल्य के साथ मां का एक और रूप है जो शांत नहीं उग्र है रक्तबीज का संहार करने वाली है मां कालरात्रि। आज महा सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इसी स्वरूप की आस्था और अराधना की झलक दिखती है। लखनऊ की घसियारी मंडी में स्थित कालीबाड़ी मंदिर में…जो एक प्राचीन सिद्धपीठों में से एक है, करीब 150 साल पुराना है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां काली यहाँ एक विशेष ‘पंचमुण्डी आसन’ पर विराजमान हैं’। माँ काली का यह आसन पांच विशेष जीवों के मुंडों के ऊपर तैयार किया गया था, जो तंत्र साधना में असीम ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Maa Lalita Devi Mandir Prayagraj | मां ललिता देवी शक्तिपीठ का धार्मिक महत्व | UP News