UP Board Exam Date Sheet 2027 Released: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने सोमवार शाम हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 का कार्यक्रम घोषित कर दिया। जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी।
परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यार्थियों को अपनी तैयारी और परीक्षा की रणनीति बनाने में सहूलियत मिलेगी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ कराई जाएंगी। परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें: Maharajganj में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिली राहत, 1,399 किसानों के खाते में आए पैसे




