Maharajganj में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिली राहत, 1,399 किसानों के खाते में आए पैसे

Maharajganj

Share This Article

Maharajganj में नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ (flood) से प्रभावित किसानों को प्रशासन ने राहत दी है। निचलौल तहसील क्षेत्र के 1,399 किसानों को करीब 56 लाख रुपये की फसल क्षतिपूर्ति राशि वितरित की गई। बाढ़ से सोहगीबरवा, भोतहा और शिकारपुर समेत करीब आधा दर्जन गांवों में फसलें जलमग्न हो गई थीं। राजस्व विभाग के सर्वे में करीब 275 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को नुकसान होने का आकलन किया गया।

निचलौल तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल की मौजूदगी में किसानों को सहायता राशि दी गई। एसडीएम अवनीश त्रिपाठी के मुताबिक, इससे किसानों को नुकसान की भरपाई और अगली फसल की तैयारी में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Pilibhit Triple Murder: पीलीभीत के अमरिया में रामलीला कमेटी विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत से हड़कंप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This