शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दरअसल आगामी रामलीला मेले की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई गई थी। इसमें पिछले साल के आय-व्यय का हिसाब कौशल गुप्ता रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सूरज गुप्ता से मांग रहे थे। इसी बात को सूरज गुप्ता व कौशल गुप्ता पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कौशल गुप्ता पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने का आरोप है। जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हैं।
बताया जा रहा है इस गोलीबारी में सूरज गुप्ता के सगे भतीजे अंकित गुप्ता व मोहित गुप्ता की मौत हो गई वहीं एक 15 वर्षीय बालक कुणाल की भी मौत हो गई। रात में ही एसपी ने मौका मुआयना किया है और 8 आरोपियों को हिरासत में लेकर तफ्तीश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: UPI MDR Charge: त्योहारी सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत, Diwali के बाद लागू होगा नया नियम



