Mission Shakti 6.0: Gorakhpur में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान (mission shakti abhiyan) के 6वें चरण के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से निकली इस रैली के जरिए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सुरक्षा सुनिश्चित करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। इसके तहत सरकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों और सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी जा रही है।
रैली के माध्यम से लोगों से महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनने और उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की गई। साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम और महिलाओं को समान अवसर देने में समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Navratri 2026: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन पर दिया जोर



