Saharanpur road accident: यूपी के Saharanpur में शनिवार सुबह घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें करीब 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में करीब 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। श्रद्धालु मां शाकुंभरी देवी की ज्योत लेकर घर लौट रहे थे और पूरी रात के सफर के बाद वे देवबंद में चाय-पानी के लिए रुके थे जिस दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान चीख-पुकार मचने के बाद वहां मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
कुशावली गांव के चार श्रद्धालुओं की मौत
शनिवार सुबह देवबंद में टैक्टर ट्रॉली की इतनी भीषण टक्कर हुई की 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मेरठ सरधना विधानसभा क्षेत्र के कुशावली गांव के निवासी रमेश, अमन, सागर और पंकज के रूप में हुई है। हालांकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने मौके पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में लेते हुए, घायलों के उपचार के निर्देश दिए। हालाकिं पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: Barabanki: चलती CNG कार में लगी भीषण आग, सेंट्रल लॉक होने से ड्राइवर की जलकर मौत
