Prayagraj में उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख रुपये के इनामी वांछित आरोपी अरमान बिहारी को बिहार के गया जेल से ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज लाया गया। करीब 3 साल से गया जेल में बंद अरमान को धूमन गंज पुलिस ने ADJ SC-ST कोर्ट में पेश किया।
करीब 23 मिनट की पेशी के दौरान अरमान ने अपने पक्ष की पैरवी के लिए निःशुल्क अधिवक्ता की मांग की। कोर्ट ने सरकारी अधिवक्ता नियुक्त करने का आदेश दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 14 दिन बाद होगी। पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस अब अरमान की कस्टडी रिमांड पर अदालत के फैसले का इंतजार कर रही है।
यह भी पढ़ें: Moradabad leopard: मुरादाबाद में तेंदुओं की दहशत के बीच बड़ी कामयाबी!
