गुजरात के वडनगर से Varanasi जा रही सेवा संकल्प कलश यात्रा (seva sankalp kalash yatra) सोनभद्र (Sonbhadra) के ओबरा पहुंची। मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड और भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय ने यात्रा दल के सदस्यों का माल्यार्पण और केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बाइक राइडर्स ने यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में लाभार्थियों से संवाद कर सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली गई।
यात्रियों ने राज्यमंत्री संजीव गोंड, उपजिलाधिकारी रवि कुमार और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यात्रा प्रभारी विशाल पटेल ने बताया कि सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास और संवाद के बाद यात्रा वाराणसी में संपन्न होगी।

