Sabarmati Seva Sankalp Yatra Sultanpur: पंकज चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा- ‘भारत को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास’

Sabarmati Seva Sankalp Yatra Sultanpur

Share This Article

Sabarmati Seva Sankalp Yatra Sultanpur: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने आज दोपहर सुल्तानपुर जिले के अलीगंज बाजार में साबरमती सेवा संकल्प यात्रा (seva sankalp yatra) के यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन्मभूमि से कर्मभूमि तक की यह यात्रा भारत को एक सूत्र में जोड़ने के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, सेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

पंकज चौधरी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार 65 साबरमती सेवा संकल्प यात्री 10 राज्यों से होते हुए सुल्तानपुर पहुंचे हैं। यात्रियों ने अब तक 1931 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा और त्याग को भी लोगों के बीच रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा सेवा कार्यों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद अल्पसंख्यक समुदाय की जाहिदा ने कहा कि योगी व मोदी सरकार में उन्हें हर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ उन्होंने गांव की 50 परिवारों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। वहीं अलीगंज की रुखसाना ने कहा कि योगी व मोदी सरकार में उनके समुदाय के लोगों ने तरक्की की है।

यह भी पढ़ें: Bareilly CB Ganj Shankha River drowning accident: नहाने गए 2 भाइयों की डूबने से मौत, 6 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिले शव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This