Kanpur Road Accident : कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में केबिन में फंसा चालक

Share This Article

Kanpur Road Accident : कानपुर देहात में कानपुर-झांसी हाईवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पेप्सी चौराहे के पास दो वाहनों की जोरदार टक्कर में एक वाहन का चालक केबिन में ही फंस गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, फायर सर्विस और एनएचएआई की टीम ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

हादसा देर रात कैसे हुआ?

जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार रात करीब 12 बजे जैनपुर स्थित पेप्सी चौराहे के पास कानपुर रोड एनएच-27 पर हुआ। बताया गया कि वाहन संख्या UP 53 ET 9736 हाईवे पर आगे चल रहा था। इसी दौरान उसके चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रहे दूसरे वाहन के चालक बाबू खान को अचानक ब्रेक लगे होने का अंदाजा नहीं मिल सका। वाहन संख्या UP 93 DT 9888 आगे चल रहे वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे से आए वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

चालक वाहन के अंदर फंस गया

टक्कर के बाद दूसरे वाहन को चला रहे बाबू खान केबिन में फंस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और राहत टीम को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर सर्विस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने काफी प्रयास के बाद चालक को क्षतिग्रस्त वाहन के केबिन से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद बाबू खान को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय अकबरपुर, कानपुर देहात भेजा गया। बाद में उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

कुछ देर प्रभावित रहा यातायात

कानपुर-झांसी हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों के सड़क पर खड़े होने की वजह से दूसरे वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। मौके पर पहुंची टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद हाईवे को साफ कराया गया और वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई।

अकबरपुर कोतवाली प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया गया और सड़क को पूरी तरह से आवागमन के लिए क्लियर करा दिया गया।

Read more : सुबह-सुबह 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This