India vs West Indies: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में चेज किया 351 रनों का टारगेट

India vs West Indies

Share This Article

India vs West Indies: शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-1 से जीता। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुक्सान पर 351 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके बाद वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवरों में टारगेट को हासिल करते हुए भारत को 5 विकेट से हराया।

मैच में कप्तान शे होप की नाबाद शतकीय पारी रही अहम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने मैच को 48.2 ओवरों में खत्म करते हुए भारत के खिलाफ 351 रनों का टारगेट हासिल किया, जिसके बाद टीम ने 5 विकेट से मुकाबले को जीता। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था, जिसके बाद वेस्टइंडीच की ओर से कप्तान शे होप ने शानदार नाबाद 162 रनों की पारी खेलते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई, हालांकि वेस्टइंडीज को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

डेथ ओवर्स बॉलिंग और खराब फील्डिंग बनी भारत की हार का कारण

तीसरे मुकाबले में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार पर बात करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि भारत ने 351 रनों का अच्छा लक्ष्य बनाया था, लेकिन अंतिम 4 ओवर में धीमे ओवर रेट की वजह से उन्हें फील्डर अंदर रखना पड़ा, इसी के साथ रात के समय ओस भी आ गई, जो टीम की हार का कारण बना। गिल ने आगे बताया कि पूरी सीरीज में शायद 6 या 7 कैच छोड़े गए, जिसके अलावा डेथ ओवर्स में बॉलिंग में सुधार की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: UP Police action: Meerut से Lalitpur तक… 24 घंटे में दो पुलिस मुठभेड़

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This