UP Police action: UP में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। अपराध पर लगाम लगाने के लिए यूपी पुलिस की टीमें लगातार चेकिंग और कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही हैं। इसी कड़ी में 24 घंटे के भीतर Meerut और Lalitpur में दो अलग-अलग मुठभेड़ हुईं। मेरठ में महिला की हत्या के मामले में वांछित आरोपी पुलिस की कार्रवाई में घायल होकर गिरफ्तार हुआ तो ललितपुर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। क्या है पूरा मामला और पुलिस ने कैसे की कार्रवाई ?
मेरठ से ललितपुर तक… यूपी पुलिस का एक्शन
मेरठ के हस्तिनापुर इलाके में 2 अक्टूबर की रात पुलिस टीम मवाना बॉर्डर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान करीमपुर की तरफ से 2 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और फिर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में शुभम उर्फ बारवी के दोनों पैरों में गोली लगी। पूछताछ में शुभम ने 13 सितंबर को एक महिला की हत्या करने की बात बताई।
इस मामले में दूसरे संदिग्ध की भूमिका को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी मुठभेड़ ललितपुर में हुई। ललितपुर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी सुखलाल सहरिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। ललितपुर के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में पवा गांव के पास जंगल में पुलिस टीम ने आरोपी को घेरा। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी सुखलाल सहरिया के पैर में गोली लगी।
मेरठ में हत्या से जुड़े साक्ष्यों, बरामद सामान और दूसरे संदिग्ध की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं, ललितपुर मामले में पुलिस दुष्कर्म के आरोप से जुड़े साक्ष्यों के साथ-साथ मुठभेड़ की परिस्थितियों की भी कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच करेगी।
यह भी पढ़ें: Flydubai Incident: कौन है आरोपी को-पायलट हमाम अल-हमामी? जानिए इसके पीछे के बड़े दावे

