Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के अमरावती जिले (amravati) में शुक्रवार को धामणगांव रेलवे के पास समृद्धि महामार्ग के चैनल नंबर 97 पर एक ट्रक और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हुए, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य शुरू किया।
भगवान की प्रतिमा लेकर जा रहे थे श्रद्धालु
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में ट्रक और पिकअप के बीच टक्कर में, पुलिस के मुताबिक पिकअप में श्रद्धालु सवार थे, जो बुलढाणा के शेगांव से देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर वर्धा जा रहे थे, जिस दौरान समृद्धि महामार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक और पिकप के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें पिकप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में 7 लोगों की मौत 19 घायल
अमरावती में ट्रक और पिकप के बीच टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 19 लोग घायल हुए, जिन्हें पहले धामणगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए वर्धा के मेडिकल कॉलेज भेजा गया। खबरों के मुताबिक पिकअप की रफ्तार कम थी और उसके पीछे ट्रॉली लगी हुई थी, हालांकि कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है, जिससे हादसे की अंतिम वजह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।
अमरावती ग्रामीण के एसपी निकेतन कदम के मुताबिक, घायलों में 3 से 4 लोगों की हालत गंभीर है।
यह भी पढ़ें: जानिए 14 टीमों के इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल और नया फॉर्मेट

