UP Police: प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात प्रबंधन को तकनीक से लैस करने के लिए पुलिस बेड़े में बड़ा इजाफा होने जा रहा है। दरअसल, CM Yogi ने गुरुवार को राजधानी Lucknow स्थित लोकभवन में आज आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अत्याधुनिक निगरानी उपकरणों, स्पीड रडार और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम से लैस 87 इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
इन वाहनों के जरिए राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर तेज रफ्तार, लेन उल्लंघन और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, कार्यक्रम में सीएम योगी ने 10 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया। साथ ही, सीएम योगी ने पुलिस सुधारों पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। वहीं, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के हालात बेहद खराब थे और माफिया समानांतर सरकार चला रहे थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति (Zero Tolerance Policy) भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad Crime : गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कथित चेन स्नैचर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली


