Asian games 2026: स्क्वैश विमेंस सिंगल्स में Anahat Singh ने जीता सिल्वर, रचा इतिहास

Asian games 2026, anahat singh

Share This Article

Asian games 2026 से भारत के लिए एक और बड़ी खबर आई है। रविवार को 18 वर्षीय युवा भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी (squash player) अनाहत सिंह (Anahat Singh) ने विमेंस सिंगल्स में सिल्वर मेडल (silver medal) अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही वह इस स्पर्धा में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। हालांकि, फाइनल मुकाबले में उन्हें मलेशिया की मजबूत और अनुभवी खिलाड़ी शिवसंगरी सुब्रमण्यम के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

फाइनल में मलेशियाई खिलाड़ी से मिली कड़ी चुनौती

नागोया के किंजो फुतो एरिना में खेले गए इस फाइनल मैच में अनाहत के सामने मौजूदा चैंपियन शिवसंगरी सुब्रमण्यम की चुनौती थी। मलेशियाई खिलाड़ी ने मैच की शुरुआत से ही अपने अटैक और डिफेंस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी। अनाहत को उनके सामने संघर्ष करना पड़ा और पहला गेम 4-11 से उनके हाथ से निकल गया। इसके बाद अगले दो गेम में भी मलेशियाई खिलाड़ी ने 4-11 और 7-11 से जीत दर्ज कर मैच अपने नाम कर लिया।

सेमीफाइनल में दिखाया था अपना असली दम

भले ही अनाहत फाइनल में चूक गईं, लेकिन उनका इस मुकाम तक पहुंचने का सफर बेहद सराहनीय रहा। सेमीफाइनल में उन्होंने वर्ल्ड नंबर 6 सतोमी वातानाबे को दो गेम से पिछड़ने के बाद हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वह एशियन गेम्स के स्क्वैश विमेंस सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

अभय सिंह ने भी मेंस सिंगल्स में जीता सिल्वर

रविवार का दिन भारतीय स्क्वैश के लिए दोहरे मेडल वाला रहा। अनाहत के अलावा पुरुषों के वर्ग में अभय सिंह ने भी भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया। मेंस सिंगल्स के फाइनल में उन्हें मलेशिया के ईन यो एनजी ने 11-9, 11-5, 11-5 से हराया। अभय, सौरव घोषाल के बाद इस इवेंट में सिल्वर जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, फाइनल में हारने की वजह से अभय एलए 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने से चूक गए।

यह भी पढ़ें: Asian games 2026 shooting: भारतीय महिला तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में जीता silver medal

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: मैराथन में Sawan Barwal का ऐतिहासिक Silver, 44 साल बाद भारत को मिला मेडल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This