Srinagar में आतंकियों और drug तस्करों पर बड़ा प्रहार: 6.3 करोड़ की 4 संपत्तियां अटैच और फ्रीज। Srinagar Drug Terror Network

Srinagar, Jammu-Kashmir

Share This Article

Jammu-Kashmir के श्रीनगर (Srinagar) में नशे से जुड़े कारोबार और आतंक से जुड़े नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशा तस्करी आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामलों में करीब 6 करोड़ 3 लाख रुपये की चार संपत्तियों को अटैच और फ्रीज किया है। यह कार्रवाई NDPS एक्ट और UAP एक्ट के तहत की गई है।

Jammu-Kashmir के Srinagar में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर और उसके आसपास के इलाकों में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग संपत्तियों को अटैच और फ्रीज किया है। इस कार्रवाई के तहत जकूरा में ओवैस अहमद राथर के 2.50 करोड़ रुपये मूल्य के मकान और जमीन को अटैच किया गया है। वहीं नोगाम क्षेत्र में शीराज अहमद शेख की लगभग 2.85 करोड़ रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई की गई, जिसमें एक दो मंजिला मकान, कई दुकानें और एक राइस मिल शामिल है।

इसके अलावा शालतेंग में 46 लाख रुपये की कीमत वाले एक मकान और जमीन को फ्रीज कर दिया गया है। आतंकवाद विरोधी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने दानिहामा इलाके में आतंकियों के एक ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) की 1.30 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्ति को भी अटैच किया है।

बता दें कि संपत्तियों को अटैच और फ्रीज किए जाने के बाद इनके मालिक अब इन्हें बेचने, हस्तांतरित करने या किराये पर देने जैसे काम नहीं कर सकेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद नशा तस्करी से होने वाले अवैध कमाई और आतंकी गतिविधियों से जुड़े वित्तीय नेटवर्क पर शिकंजा कसना है। वहीं, नशा तस्करी, आतंकी गतिविधियों और उनसे जुड़े पैसों से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir की सुरक्षा का जायजा लेने अयोध्या पहुंची NSG टीम, Milkipur में बनेगा नया रीजनल सेंटर!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This