Agra-Lucknow expressway accident: अनियंत्रित होकर पलटी कार, 3 लोगों की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल!

Agra-Lucknow

Share This Article

Agra-Lucknow expressway accident: आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में वाजिदपुर के पास Agra-Lucknow एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे और सभी दिल्ली से बलिया जा रहे थे। तेज गति के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: Maharajganj में बाढ़ का खतरा बढ़ा, नारायणी नदी उफान पर | NDRF-SDRF अलर्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This