Asian games 2026 shooting: जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। शनिवार को शूटिंग रेंज (shooting range) से भारत के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई। भारत की युवा और प्रतिभाशाली महिला निशानेबाज तिलोत्तमा सेन (Tilottama Sen), विदरसा विनोद कोचलुमकल (Vidarsa Vinod) और आशी चौकसे (Ashi Chouksey) की तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को सिल्वर मेडल (silver medal) दिलाया है।
सटीक निशानेबाजी से पक्का किया silver medal
क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय तिकड़ी ने 1-1 पॉइंट के लिए कड़ा मुकाबला किया। नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग तीनों पोजीशन में भारतीय एथलीटों ने अपने संयम का परिचय दिया। भारतीय टीम ने कुल 1763 पॉइंट्स का स्कोर बनाया और तालिका में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस स्पर्धा में चीन की टीम ने 1773 पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि कजाकिस्तान की टीम 1754 पॉइंट्स बनाकर ब्रॉन्ज हासिल करने में सफल रही।
व्यक्तिगत फाइनल में तिलोत्तमा और विदरसा की एंट्री
भारतीय टीम को सिल्वर मेडल दिलाने में तिलोत्तमा सेन का योगदान काफी अहम रहा। उन्होंने नीलिंग और प्रोन स्टेज के बाद लगातार बढ़त बनाए रखी और 590 पॉइंट्स के साथ क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल किया। विदरसा विनोद ने भी नीलिंग में धीमी शुरुआत के बाद प्रोन और स्टैंडिंग में बेहतरीन वापसी की और 588 पॉइंट्स के साथ छठा स्थान हासिल कर आठ खिलाड़ियों के फाइनल में जगह बनाई।
वहीं आशी चौकसे स्टैंडिंग सीरीज में थोड़ी पिछड़ गईं और 585 पॉइंट्स के साथ 15वें स्थान पर रहीं, जिससे वह व्यक्तिगत फाइनल से बाहर हो गईं। हालांकि, उनका स्कोर टीम के सिल्वर मेडल में बेहद मददगार रहा।
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: मैराथन में Sawan Barwal का ऐतिहासिक Silver, 44 साल बाद भारत को मिला मेडल


