Asian Games 2026 Indian Hockey Team: Japan में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men’s hockey team) का शानदार सफर जारी है। गुरुवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को 8-2 के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की है और टीम का दबदबा बरकरार है।
शुरुआती हाफ में ही भारत ने बनाई मजबूत बढ़त
भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। पहले क्वार्टर के चौथे मिनट में शिलानंद लकरा ने गोल कर भारत का खाता खोला। इसके बाद 10वें मिनट में सुखजीत सिंह, 11वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और फिर अभिषेक ने गोल करके पहले ही क्वार्टर में स्कोर 4-0 कर दिया।
दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय फॉरवर्ड लाइन का दबदबा कायम रहा। दिलप्रीत सिंह ने दो लगातार गोल किए, जबकि अभिषेक ने मैच में अपना दूसरा गोल दागकर भारत की बढ़त को 7-0 तक पहुंचा दिया।
South Korea का पलटवार और भारत की निर्णायक जीत
साउथ कोरिया ने मैच के उत्तरार्ध में वापसी की कोशिश की। किम जेहो और किम योंग बोक ने गोल करके स्कोर 7-2 किया। हालांकि, आखिरी क्वार्टर में राजिंदर सिंह ने भारत के लिए आठवां गोल करके कोरियाई टीम की वापसी के रास्ते बंद कर दिए।
इससे पहले भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 और श्रीलंका को 16-1 से हराया था। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 26 सितंबर को मेजबान जापान से होगा।
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 : सतनाम सिंह और सलमान खान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज



