UP MLC Election 2026 : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खंड स्नातक और खंड शिक्षक कोटे की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि चुनाव के नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, इन सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तय की गई है।
तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों और शिक्षक संगठनों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी राज्य परिषद की बैठक में 7 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशियों की सूची
माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है:
-
वाराणसी खंड शिक्षक क्षेत्र: डॉक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा
-
लखनऊ खंड शिक्षक क्षेत्र: जगजीवन प्रसाद शुक्ला
-
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र: डा. सुनीत गिरि
-
आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र: डा. दिलीप कुमार अमौरिया
-
मेरठ खंड शिक्षक क्षेत्र: डॉक्टर सुशील कुमार पुंडीर
-
वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र: चौधरी दिनेश चंद्र रॉय
-
मेरठ खंड स्नातक क्षेत्र: डॉक्टर अमित जैन
भाजपा की तैयारी और वर्तमान सीट समीकरण
23 अक्टूबर को होने वाले इन 11 सीटों के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 5 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पहले ही कर दी है। भाजपा ने अपनी सभी 5 सीटों पर निवर्तमान एमएलसी पर ही दोबारा भरोसा जताया है।
READ MORE : पीएम मोदी की अध्यक्षता में दो दिवसीय चिंतन शिविर, ईज ऑफ लिविंग पर रहेगा फोकस
वर्तमान में इन 11 सीटों का समीकरण इस प्रकार है:
-
भाजपा: 6 सीटें
-
सपा: 3 सीटें
-
शिक्षक दल: 1 सीट
-
निर्दलीय: 1 सीट



