Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana: बुधवार को लखनऊ में एक संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के किसानों को दी बड़ी सौगात, अब खेती और मशीनरी के लिए लोन लेना हुआ आसान। CM Yogi ने किसानों को लोन से राहत देने के लिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का आरंभ किया जिसके तहत लघु और सीमांत किसानों को अब 6% वार्षिक ब्याज पर 6 लाख रुपए तक का दीर्घकालीन लोन मिलेगा जो पहले करीब 11 से 11.50 प्रतिशत तक था। इस योजना का लक्ष्य आगामी वर्षों में 5 लाख किसानों को लाभ पहुंचाना है।
योजना का उद्देश्य कृषि संबंधी आवश्यकताओं के लिए पूंजी उपलब्ध कराना है
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत प्रदेश के पात्र लघु और सीमांत किसानों को 6 लाख रुपए तक का दीर्घकालीन ऋण (long term loan) अब 6% वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़े निवेश, कृषि मशीनरी और अन्य ग्रामीण आवश्यकताओं के लिए पूंजी उपलब्ध कराना है। सरकार का लक्ष्य आगामी वर्षों में 5 लाख किसानों को लाभ पहुंचाना है जिससे रियायती ब्याज पर पूंजी उपलब्ध कराकर छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करते हुए डाटा सेंटर का आरंभ किया
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सहकारिता क्षेत्र की भूमिका बताते हुए प्रदेश में सहकारी बैंकों की स्थति में सुधार करने और समय पर किसानों को कीटनाशक, खाद और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि पोर्टल (mukhyamantri krishak samridhi portal), उर्वरक से संबंधित मोबाइल ऐप और सहकारिता विभाग के डाटा सेंटर की शुरुआत की।


