2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में बीजेपी की तैयारियों का एक अहम हिस्सा है। दरअसल, BJP ने मिशन 2027 (mission 2027) के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को सक्रिय करने और जमीनी फीडबैक लेने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) दो दिवसीय पश्चिमी यूपी दौरे पर हैं। सोमवार को मेरठ में संगठन और युवाओं से संवाद के बाद अब आज नितिन नबीन Saharanpur पहुंचे हैं।
जहां सहारनपुर के रोहना टोल प्लाजा पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। सहारनपुर में पार्टी के पुराने अनुभव और मौजूदा संगठन की तैयारियों को आमने-सामने रखकर फीडबैक लेने की कोशिश होगी। पश्चिमी यूपी की 71 विधानसभा सीटों को लेकर बीजेपी की तैयारियों के बीच ये दौरा संगठन की जमीनी स्थिति, क्षेत्रीय चुनौतियों और चुनावी तैयारियों को समझने का मौका देगा।
यह भी पढ़ें: Lucknow में CM Yogi 3567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए | Mission Rozgar | DD News UP







