Meerut Surya Kiran Air show: भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम (Surya Kiran) का दो दिवसीय एयर शो शनिवार से मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप परिसर में शुरू हुआ। जांबाज पायलटों ने आसमान में रोमांचक हवाई करतब दिखाए। एयर शो से पहले शुक्रवार को मोहिउद्दीनपुर के आसमान में सूर्य किरण विमानों ने पूर्वाभ्यास किया। मेरठ में आज पहली बार भारतीय वायुसेना का एयर शो (air show) हुआ। शो में ‘सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम’ ने 9 हॉक MK-132 विमानों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए।
मान विमानों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जमीन से सिर्फ 200 फीट की ऊंचाई पर विमानों ने धुएं से लकीरें खींचीं। तिरंगा बनाया। हवा में गुलाटियां मारीं। 2 दिन चलने वाला एयरशो शनिवार सुबह न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में शुरू हुआ। करीब आधे घंटे तक 9 विमानों ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी और एक ही FORMATION में आसमान में उड़ते दिखाई दिए। इसके बाद विमान एक-दूसरे से अलग हो गए और फिर एक साथ आकर तो कभी वर्टिकल तो कभी हॉरिजॉन्टल फॉर्मेशन बनाया। एयरशो के दौरान लोग तालियां बजाते रहे। साथ में ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे भी लगाते रहे।
![]()







