Vigyan Bhawan International Conference: पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य विषय “पर्यावरण और जलवायु गतिकी का भविष्य” (The Future of Environment and Climate Dynamics) रखा गया है।
17 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
19 और 20 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के सर्वोच्च और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के साथ-साथ जिला अदालतों के जज और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। इनके अलावा 17 देशों के न्यायिक प्रतिनिधि, पर्यावरण विशेषज्ञ और विभिन्न राज्य प्राधिकरणों के प्रतिनिधि भी इस साझा मंच पर अपने अनुभव प्रस्तुत करेंगे।
पर्यावरण शासन को मिलेगी नई दिशा
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य न्यायिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का आपस में तालमेल बढ़ाना है। इसमें पर्यावरण से जुड़ी नीतियों के निर्माण, उनके क्रियान्वयन में आने वाली अड़चनों और संस्थागत सहयोग को मजबूत करने पर खुलकर चर्चा होगी। इससे जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से निपटने के लिए प्रशासनिक तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में शुरू हुआ तीन दिवसीय India Food Expo, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया उद्घाटन
यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan : भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, T20 सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप







